भाजपा मुख्यालय में आयोजित डा.आंबेडकर जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम में भाग लेते पदाधिकारी। स्त्रोत प
जयंती पखवाड़ा के तहत भाजपा मुख्यालय में हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पखवाड़ा के तहत भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम जम्मू उत्तर जिलाध्यक्ष नंद किशोर शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने बताया कि डा. आंबेडकर के विचार आज भी सामाजिक न्याय व समानता के दृष्टि से प्रासंगिक हैं।
उपाध्यक्ष असीम गुप्ता ने कहा कि संविधान निर्माता ने देश में एकता का संदेश दिया। भाजपा समय-समय पर उनके विचारों को समाज में जाकर प्रसारित करती रहती है। कार्यकर्ताओं को डा. आंबेडकर के विचारों से सीख लेने की जरूरत है।
कार्यक्रम में अखनूर के विधायक मोहन लाल भगत ने डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भाजपा आंबेडकर के मूल्यों को कायम रखे हुए है।