जम्मू पुलिस महकमे में कोरोना के शिकार कर्मियों के लिए विभाग की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस सिलसिले में सभी डीडीओ से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डीडीओ की संस्तुति पर ही आर्थिक सहायता मुहैया भी कराई जाएगी।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार ये आर्थिक सहायता कोरोना की गंभीरता को देखते हुए दी जाएगी। आर्थिक सहायता 1 लाख रुपए तक की दी जाएगी। जिन मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं उन्हें 5 हजार रुपए की सहायता मिलेगी और जिन कर्मियों में गंभीर किस्म का संक्रमण है उन्हे कल्याण कोष की ओर से 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।