जम्मू। चौकी चौरा में यातायात नियमों का पालन सख्ती से कराए जाने के लिए जिला प्रशासन व एआरटीओ की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इसमें 51 वाहनों का चालान काट कर 158200 रुपये जुर्माना वसूला गया।
मंगलवार को तहसीलदार चौकी चौरा प्रमोद कुमार व एआरटीओ मोहम्मद सलीम ने अभियान चलाया। इस दौरान 250 से अधिक दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ई-चालान किया गया। वाहन चालकों को निर्देश दिए गए कि वह हमेशा ही यातायात नियमों का पालन करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही जीवन को खतरे में डाल सकती है।