फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किरायेदारों का सत्यापन करवाने की अपील

विज्ञापन
थाना दिवस में मौजूद पुलिस अधिकारी और आम लोग    स्रोत - पुलिस 
विज्ञापन
जम्मू। सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाने के उद्देश्य से जम्मू पुलिस ने थाना छन्नी हिम्मत में थाना दिवस का आयोजन किया। इसमें चैंबर्स ऑफ कॉमर्स, सिविल सोसाइटी और क्षेत्र के पूर्व पार्षदों सहित गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान एसपी साउथ, एसडीपीओ ईस्ट और एसएचओ चन्नी हिम्मत भी मौजूद रहे। थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को तीन नए आपराधिक कानूनों से हुए बदलाव से परिचित कराना था। इस दौरान डीएसपी नादिया फारूक ने लोगों से किरायेदारों का सत्यापन करवाने की अपील की। अधिकारियों ने मौजूद लोगों से नशीली दवाओं के दुरुपयोग और साइबर अपराधियों से सचेत रहने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और किरायेदारों के सत्यापन करवाने की भी अपील की। साथ ही आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास कैसे बढ़ाया जाए इस पर भी चर्चा हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें