फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुराने व नए आपराधिक कानूनों में दर्ज मामलों को 90 दिनों में निपटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी जम्मू ने लिया अपराध और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जिले के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में पुराने और नए आपराधिक कानूनों के तहत दर्ज मामलों का 60 से 90 दिनों में निपटान किया जाए। यह निर्देश एसएसपी जम्मू जोगिंद्र सिंह ने रविवार को जिले में अपराध और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जोनल एसपी, एसडीपीओ, डीएसपी को दिए, ताकि लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे।
बैठक में अपराध समीक्षा के अलावा अपराध नियंत्रण और जिले में शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई। पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई। मामलों की गुणवत्तापूर्ण जांच, अपराध निपटान, सत्यापन, एनडीपीएस, यूएपीए मामलों का निपटान, पूछताछ की कार्यवाही, हिस्ट्रीशीटर सहित अन्य मुद्दे पर चर्चा हुई। इस दौरान हर पुलिस स्टेशन, उप-विभाग के पुराने और नए आपराधिक कानूनों के तहत दर्ज मामलों के निपटान पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सीसीटीएनएस, ई-सक्शाय, एसआईडी, ई-समन की प्रगति पर भी चर्चा की गई। एफएसएल का अनिवार्य उपयोग पर भी चर्चा की गई। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को आम लोगों को अच्छी पुलिसिंग देने और राष्ट्र विरोधी और असामाजिक तत्वों को कड़ी सजा देने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मामलों की जांच को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने और विभिन्न सामाजिक अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया। भ्रष्टाचार, अपराध को बढ़ावा देने और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता के प्रति कठोर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें