फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: खुफिया विंग में तैनात पुलिसकर्मी की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली

Mon, 24 Jun 2019 05:52 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जम्मू पुलिस की खुफिया विंग में तैनात एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। गोली उसकी खुद की सर्विस राइफल से चली, जो गर्दन के नीचे लगी और सिर के ऊपर से निकल गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। गोली पुलिस कर्मी ने खुद मारी या फिर दुर्घटनावश चली, इसकी जांच जारी है।

विज्ञापन


आरएस पुरा के सीमांत गांव शामका का रहने वाला अर्जुन देव सुंजवां स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में लोवर कोर्स की ट्रेनिंग पर था। वह पुलिस की सीआईडी (सीआई) विंग में तैनात था। सोमवार को सुबह करीब 11:50 पर संतरी पोस्ट से गोली चलने की आवाज सुनाई दी, तो अफरा तफरी मच गई। 

साथी पुलिसकर्मी संतरी पोस्ट की तरफ बढ़े तो देखा कि अर्जुन खून से लथपथ पड़ा है। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई और तत्काल जम्मू के मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 174 के तहत केस दर्ज किया है। इस घटना के दौरान एक पल के लिए ऐसा लगा जैसे कोई आतंकी हमला हो गया हो। क्योंकि एक तो वह ट्रेनिंग सेंटर में तैनात था और दूसरा कुछ महीने पहले ही सुंजवां के सैन्य बिग्रेड में आतंकी हमला हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें