रस्साकशी प्रतियोगिता में बिश्नाह पहुंचे एसपी मुख्यालय इरशाद हुसैन राथर स्कूल की शिक्षिकाओं के
जम्मू। बिश्नाह में चल रहे सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत रस्साकशी प्रतियोगिता के फाइनल मैच का आयोजन हुआ। इसका आयोजन जिला पुलिस जम्मू ने सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंड्री स्कूल में किया।
प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले में जिला पुलिस जम्मू की महिला टीम ने जीएचएसएस बिश्नाह की टीम को हराकर मैच जीत लिया। इस अवसर पर एसपी मुख्यालय इरशाद हुसैन राथर ने कहा कि पुलिस युवाओं को नशीली दवाओं के सेवन और अन्य सामाजिक बुराइयों को दूर करने के प्रति जागरूक कर रही है। इसमें खेल गतिविधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। एसएचओ बिश्नाह इंस्पेक्टर सुशील चौधरी मौजूद थे। विजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। ब्यूरो