फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अवैध खनन में एक से ज्यादा बार शामिल 1378 जब्त वाहनों का रद्द होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और परिवहन विभाग ने शुरू की प्रक्रिया जिले के चिनोर, कोट भलवाल और खौड़ आदि इलाकों में मिले सबसे ज्यादा मामले
विज्ञापन

पुलिस ने आरटीओ के साथ साझा की ऐसे वाहनों की सूची
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिला जम्मू में अवैध खनन में शामिल 1378 वाहनों को पुलिस ने जब्त किया हैं। ये वाहन कई बार अवैध खनन में संलिप्त मिले हैं। इस पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए परिवहन विभाग के साथ इन वाहनों के पंजीकरण को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की है। वहीं, आरटीओ जम्मू के साथ उक्त वाहनों की सूची साझा की है।
जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज की है। इसके तहत चिनोर, कोट भलवाल और खौड़ आदि इलाकों में सबसे ज्यादा वाहनों को जब्त किया गया है। एसएसपी जम्मू डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि अवैध खनन से प्राकृतिक संसाधनों का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस ऐसे अवैध कार्यों की जांच और उस पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हमारा उद्देश्य इन अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है, ताकि पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सके। अवैध खनन गतिविधियों में फंसे वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। वाहन पंजीकरण रद्द कर उन्हें प्रचलन से हटा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध गतिविधियों की लोग दें सूचना : एसएसपी
एसएसपी डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण और कानूनी मानदंडों को बनाए रखने के लिए पुलिस संबंधित विभागों के साथ मिलकर कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने लोगों से इस तरह की अवैध गतिविधियों के शामिल लोगों की सूचना पुलिस को देने का आह्वान किया, ताकि प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें