जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय की पीएम-ईबस सेवा योजना शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए 9 सदस्यीय यूटी उच्च स्तरीय संचालन समिति का गठन किया गया है। समिति योजना के लिए गाइडलाइन को अधिसूचित करेगी। सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू की ओर से जारी एक आदेश में समिति में मुख्य सचिव को चेयरमैन बनाया गया है। समिति के सदस्यों में प्रशासनिक सचिव विद्युत विकास विभाग, प्रशासनिक सचिव वित्त विभाग, प्रशासनिक सचिव आवास व शहरी विकास विभाग, मंडलायुक्त कश्मीर/जम्मू, प्रशासनिक सचिव परिवहन विभाग, सीईओ श्रीनगर व जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड व चेयरमैन द्वारा एक नामित सदस्य होगा। ब्यूरो