फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्मशान घाट के शेड तोड़ने मामले ने नया रूख

Wed, 12 Mar 2025 02:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। उपजिला खौड़ के गांव चक्क मलाल के श्मशान घाट के शेड को तोड़ने के मामले ने नया रुख ले लिया है। बताया जा रहा है कि ज्यौड़ियां से लेकर पलांवाला तक की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण होने जा रहा है। इसका काम अप्रैल माह में शुरू होने वाला है। सड़क किनारे मट्टू पुली पर गांव चक्क मलाल के श्मशान घाट का शेड भी सड़क चौड़ीकरण में आ रहा है। इसको लेकर गांव के मुख्य लोगों ने बैठक कर सभी की सहमति पर श्मशान घाट को दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना बनाई, जो पुराने श्मशान घाट से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर है। इसके लिए प्रस्ताव पत्र पर गांव के लोगों ने हस्ताक्षर किए। जहां दूसरी जगह पर श्मशान घाट शिफ्ट किया जा रहा, वहां पर शेड की नींव भी रख दी गई है। थाना प्रभारी खौड़ नीरज चौधरी ने शेड तोड़ने का विरोध कर रहे लोगों को थाने में बुलाकर बात की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें