फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu : घुसपैठ की कोशिश में बीएसएफ ने ढेर किया पाकिस्तानी, रेंजर्स का शव लेने से इनकार

Sun, 06 Apr 2025 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बीएसएफ ने घुसपैठिए का शव सौंपने के लिए फ्लैग मीटिंग भी की, लेकिन पाकिस्तानी रेंजरों ने शव लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। घुसपैठिया अब्दुल्लियां क्षेत्र में भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। 

विज्ञापन


बीएसएफ ने घुसपैठिए का शव सौंपने के लिए फ्लैग मीटिंग भी की, लेकिन पाकिस्तानी रेंजरों ने शव लेने से इन्कार कर दिया। इसके बाद शव का इस्लामी रीतिरिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया गया। फ्लैग मीटिंग में घुसपैठ पर पाकिस्तान से कड़ा विरोध भी दर्ज कराया गया। 
विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार, घुसपैठिए की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी आयु करीब 35 साल थी। उसके पास से 220 रुपये पाकिस्तानी मुद्रा मिली है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें