फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सायरन बजा तो भीतर चले गए, नहीं तो पता नहीं क्या होता

विज्ञापन
विज्ञापन
- पाकिस्तानी हमले में बाल-बाल बचा रिहाड़ी कॉलोनी के सुनील का परिवार
विज्ञापन

- आसपास के लोग अभी तक हैं सहमे, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया नुकसान का सर्वे

गौरव रावत
जम्मू। धमाका इतना तेज था कि खिड़कियां हिलने लगीं... लगा जैसे आसमान फट गया हो। सोचकर रूह कांप जाती है। जंग का असर हम लोगों पर ऐसा होगा, कभी सोचा नहीं था। रेहाड़ी कॉलोनी में रविवार को यही चर्चा थी। जिस गली में विस्फोटक गिरा, वहां लोग खड़े लोग एक ही बात कर रहे थे, किस्मत और माता रानी ने कैसे सबको बचा लिया।

घटना शनिवार सुबह करीब पौने छह बजे की है। पाकिस्तान की ओर से दागा गया विस्फोटक एक घर की छत पर गिरा और जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। गनीमत रही कि धमाके से कुछ मिनट पहले सायरन बजा और सभी लोग घर के अंदर चले गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जिस मकान की छत पर विस्फोटक गिरा, वह सुनील चड्ढा का है। हमने जब उनसे और उनकी पत्नी शिल्पा चड्ढा से बात की तो उनके चेहरे पर अभी भी खौफ साफ नजर आ रहा था। शिल्पा ने बताया हम सब वहीं बाहर बालकनी में बैठे थे। अगर सायरन न बजता, तो पता नहीं क्या होता। ऊपर से आवाज आई।
विज्ञापन

-

दूर-दूर से घर देखने आ रहे लोग
घर से सामने ही मौजूद नाई की दुकान पर कुछ लोग बैठे कल की घटना को याद कर रहे थे। सुभाष चड्ढा ने बताया कि जम्मू में पहली बार ऐसा मंजर देखा है। बम की आवाज ने नींद ही नहीं, चैन भी छीन लिया है। दुकान के मालिक बाबूराम ने बताया कि धमाके से आसपास के घरों के खिड़कियां और गाड़ियों के कांच भी टूटे हैं। कई घरों में छर्रे के निशान भी हैं। कई लोग घायल भी हुए हैं। मेरी दुकान उस समय बंद थी, वरना खिड़की-दरवाजे तो टूट ही जाते। माहौल पूछने पर बाबूराम ने बताया कि कल तो गली में दिनभर सुरक्षा और आसपास से लोगों की भीड़ रही। सीएम उमर अब्दुल्ला भी आए। शहर के कई इलाकों से लोग घर को देखने भी आए। आज शांति है। परिवार का हाल-चाल लेने अब भी लोग आ रहे हैं। दुकान में बाल कटवाने आए विशाल चोपड़ा और हनी भी कल की घटना के बारे में ही चर्चा कर रहे थे। विशाल ने बताया कि कल की घटना के बाद लोगों को बच्चों को बाहर भेजने में भी डर लग रहा है।
विज्ञापन

-

पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया सर्वे, स्थानीय विधायक भी मौके पर मिले
शनिवार को सीएम उमर अब्दुल्ला ने सुनील के घर जाकर मकान का निरीक्षण कर परिवार का हालचाल लिया था। इस दौरान सीएम ने सरकार की ओर से नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया था। रविवार को जब अमर उजाला सुनील के घर पहुंचा, तो पीडब्ल्यूडी की टीम छत, दीवारों और खिड़कियों को हुए नुकसान का आंकलन कर रही थी। मौके पर स्थानीय विधायक अरविंद गुप्ता भी पहुंचे और पीडब्ल्यूडी के अफसरों से बातचीत कर दिशानिर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया जल्द से जल्द नुकसान की भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें