एक दिवसीय सम्मेलन में एनएमओपीएस के सदस्यों ने दी जानकारी
सरकार से लगाई जल्द कदम उठाने की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए प्रदेश भर में आंदोलन चलाया जाएगा। यह जानकारी रविवार को गुरु नाभा दास सामुदायिक भवन के डोगरा हाल में आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन में नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के सदस्यों ने दी है। साथ ही सरकार से इस संबंध में जल्द कदम उठाने की गुहार लगाई है।
एनएमओपीएस के प्रदश अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ ने कहा कि पूरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर प्रदेश में अभियान चला रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के हितों में नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में अपने जीवन लगाने वाले कर्मचारियों को सम्मान सेवानिवृत्त का हक है। सेवानिवृत्त के जीवन के बाद पेंशन का उनके जीवन में बड़ा महत्व है। नई पेंशन योजना कर्मचारियों के साथ मजाक है। जम्मू-कश्मीर में एक जनवरी 2010 के बाद नियुक्ति सरकारी कर्मचारी नई पेंशन योजना में आते है। कर्मचारियों ने उप-राज्यपाल से इस संबंध में संज्ञान लेने की मांग की है।