फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मैरा मान्द्रियां में 8 करोड़ से सड़क का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। क्षेत्र के मैरा मान्द्रियां में 8 करोड़ 21 लाख की लागत से नाबार्ड के तहत मैरा जगीर से मैरा सथर सड़क मार्ग का निर्माण शुरू हो गया। नाबार्ड के तहत इस सड़क का शुभारंभ सांसद जुगल किशोर शर्मा और जिला विकास परिषद के सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने किया। यह लोगों लंबे समय से मांग थी। यह सड़क मार्ग गोदन और पंचायत नरडी को पंचायत मैरा मान्द्रियां के साथ जोड़ेगा। इससे लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि लोगों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। जम्मू कश्मीर के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री पंडित गोविंद राम शर्मा ने क्षेत्र के विकास के लिए अहम योगदान दिया है। जिस तरह पंडित जी ने क्षेत्र की सेवा की है, उसी प्रकार इस क्षेत्र का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

डीडीसी सुरेश शर्मा ने सांसद जुगल किशोर के सामने कंडी कनाल प्रोजेक्ट की मुख्य मांग रखते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट हमारे क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत ही आवश्यक है। इसकी डीपीआर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री पंडित गोविंद राम शर्मा ने बनवाई थी। उन्होंने कहा कि हमारी इस मांग को सरकार के समक्ष रखकर मंजूरी दिलाई जाए। इससे कंडी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सिंचाई संबंधी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। सुरेश शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में मैरा मान्द्रियां और चौकी चौरा में नाबार्ड के अंतर्गत बड़ी-बड़ी सड़कों के निर्माण कार्य किए जाएंगे। काह सडक मार्ग, अधगन खखेयाल सड़क मार्ग, मान्द्रियां से नरडी सड़क मार्ग, मिनी सड़क मार्ग, घार सड़क मार्ग, जुथल थोरनी इत्यादि और भी नए सड़क मार्ग बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई है, जिसका लाभ हर एक व्यक्ति को मिल रहा है। इस मौके पर डीडीसी वाईस चेयरमैन सूरज सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, भाजपा नेता बृजेश्वर सिंह राणा, रामलाल, अशोक पुरोहित, चंचल सिंह, गुरपाल सिंह, त्रिलोचन दत्त, मिलखी राम, रशपाल शर्मा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें