फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रामगढ़ के गांव गडवाल में भाजपा नेता के घर के बाहर फायरिंग से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। क्षेत्र के गांव गडवाल में शुक्रवार रात को भाजपा विजयपुर मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना रात करीब साढ़े 12 बजे की है। गोलियां चलने की आवाज सुनकर अजय शर्मा घर से बाहर नहीं आए और परिवार के साथ खुद को कमरे में बंद कर लिया। शनिवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं।
विज्ञापन

अजय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात पहले दो से तीन बार धमाके की आवाज आई। हमने सोचा शायद शादी में कोई पटाखे फोड़ रहा होगा। तभी अचानक उन्होंने खिड़की से देखा कि कुछ संदिग्ध युवक फायरिंग कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ खुद को कमरे में बंद कर लिया। अगले दिन सुबह देखा कि गोलियों के निशान दीवारों पर थे। घटना की सूचना रामगढ़ पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आपास लगें सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। एसएचओ जसविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें