फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सितंबर में कठुआ आएंगे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

विज्ञापन
चिराग पासपास से मुलाकात करते हुए
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान सितंबर माह में कठुआ जिले में आएंगे। यह बात उन्होंने जम्मू कश्मीर लोकजन शक्ति पार्टी के वरिष्ठ उप प्रधान भानू प्रताप से मुलाकात के दौरान कही। भानू उन्हें मिलने के लिए दिल्ली गए हैं। यहां पर प्रदेश में पार्टी की अगली रणनीति पर चर्चा हुई। इसके अलावा प्रदेश के हालात पर भी लंबी बात हुई। उसके बाद उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में पार्टी को शक्ति प्रदान करने के लिए सितंबर माह में जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आएंगे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को हर स्तर पर मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में विकास को गति दी है। हर स्तर पर विकास का काम हो रहा है। इस दौरान उन्होंने लोकजन शक्ति पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर भी बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें