जम्मू। ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराध के मामलों में पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। साइबर सेल ने जम्मू शहर में यात्रा के दौरान 92 हजार रुपये की लागत से गुम आईफोन को तलाश कर मालिक को सौंप दिया है।
शिकायतकर्ता ने साइबर सेल डीपीओ जम्मू से संपर्क किया और आईफोन का पता लगाने के लिए एक शिकायत दर्ज की। जांच के दौरान साइबर सेल डीपीओ जम्मू ने तेजी से कार्रवाई की और इसे ट्रैक करने के लिए विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। गहन जांच के बाद खोए हुए आईफोन को बरामद कर लिया गया और वापस किया गया।