जम्मू। मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू के मार्गदर्शन में टिकट चेकिंग को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 29 यात्रियों को बिना टिकट रेल यात्रा करने पर 15 हजार रुपये जुर्माना किया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि बिन वैध टिकट के यात्रा न करें। टिकट लेकर ही लोग यात्रा करें। ब्यूरो