जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भूस्थानिक निदेशालय की ओर से नगरोटा गोल्फ कोर्स रोड स्थित का कार्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में छात्रों को भूमि सर्वेक्षण की आधुनिक उपकरणों की जानकारी दी गई। इस मौके पर ड्रोन, जीपीएस, डिजिटल लेवल आदि के बारे में जाना। छात्रों के लिए भूगोल, विज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। बाद में विजेताओं को सम्मानित किया गया। संवाद