जम्मू। शहर के छन्नी क्षेत्र में कार की टक्कर से एक ई-रिक्शा (जेके02डीए 2069) चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान अमरजीत सिंह निवासी गाडीगढ़ (सतवारी) के रूप में हुई है। वह सैनिक कॉलोनी क्षेत्र में ई-रिक्शा चलाता था। शुक्रवार दोपहर को एक कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया और चालक की वाहन के नीचे दबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे जीएमसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो