फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फेंसिंग की सेबर स्पर्धा में जम्मू-कश्मीर ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
नेशनल स्कूल गेम्स: फेंसिंग इवेंट के तहत जम्मू विवि के जिम्नेजियम हाल में प्रतिस्पर्धा करते ​खिल - फोटो : national school games
विज्ञापन
नेशनल स्कूल गेम्स : अंडर-17 फेंसिंग इवेंट के मुकाबले जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हाल में जारी
विज्ञापन

मणिपुर स्वर्ण पदक और हरियाणा ने रजत पदक पर जमाया कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल स्कूल गेम्स के तहत अंडर-17 फेंसिंग के मुकाबले जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हाल में जारी हैं। मंगलवार को गर्ल्स की व्यक्तिगत सेबर स्पर्धा में मणिपुर ने स्वर्ण पदक और हरियाणा ने रजत और मेजबान जम्मू-कश्मीर व पंजाब ने कांस्य पदक जीता है।
गर्ल्स के सेबर व्यक्तिगत वर्ग में मणिपुर की पंगमबम अंबिका देवी ने स्वर्ण पदक और हरियाणा की अनुकृति सिंह ने रजत और जम्मू-कश्मीर की सुभान्या शर्मा और पंजाब की अंताल्या के नाम कांस्य पदक रहा।
विज्ञापन

अंडर-17 बॉयज एपी टीम स्पर्धा में हरियाणा ने स्वर्ण पदक जीता। पदक विजेता टीम में समर, जयंत रौंटा, प्रभाकरण सिंह और आर्यन यादव थे। रजत पदक पंजाब के नाम रहा। टीम में सुदर्शन सिंह, प्रतीक शर्मा, तनिश जिंदल और प्रभनूर सिंह सिद्धू थे। कांस्य पदक तेलंगाना टीम ने अपने नाम किया। इसमें निरुगोंडा वर्षीथ, चेरका विग्नेश, बंदवथ साईराम और मोहम्मद आसिफ शामिल थे।
दूसरा कांस्य पदक मणिपुर के कोनसम द्रोणेल सिंह, शंभुराम जेनिथ मीतेई, तोनतांग हैजाम और नेल्सम हिदाम शामिल थे। गर्ल्स एपी व्यक्तिगत स्पर्धा में महाराष्ट्र की जाह्नवी ने स्वर्ण, तेलंगाना की अदीबा ने रजत और कर्नाटक की पवनी व गुजरात की सिद्धि ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि गांधी नगर के ट्रेजरी अधिकारी डॉ. जफर इकबाल थे। वहीं, एडवोकेट सुप्रिया चौहान मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें