फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दुकानें आवंटित नहीं होने से नई बस्ती के दुकानदार परेशान

विज्ञापन
संदीप गुप्ता। स्वयं
विज्ञापन
कहा, फ्लाईओवर का काम चलने से चौपट हुआ धंधा, परिवार का गुजारा चलाना हो रहा मुश्किल
विज्ञापन

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर लगाया मामले में चुप्पी साधने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आश्वासन के एक माह बाद भी नई बस्ती में फ्लाईओवर निर्माण की जद में आई दुकानों के मालिकों को दुकानें आवंटित नहीं हो पाई हैं। इस कारण उनमें प्रशासन और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। उन्होंने मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि निर्माण कार्य के चलते धंधा चौपट हो चुकी है। परिवार चलाना मुश्किल होता जा रहा है।
जानकारी के अनुसार एक माह पहले नई बस्ती बाजार सतवारी चौक में नगर निगम ने फ्लाईओवर निर्माण की जद में आ रही दुकानों को खाली कराने के लिए दुकानदारों को नोटिस दिया था। इस पर दुकानदारों ने धरना-प्रदर्शन किया था। प्रशासन व नगर निगम के भगवती नगर के चंद्रभागा क्षेत्र में दुकानें देने के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए धरना समाप्त कर दिया था।
विज्ञापन

आश्वासन के बाद जहां एक ओर फ्लाईओवर निर्माण कार्य जोरशोर से जारी है वहीं, इसके चलते धंधा चौपट होने से दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों ने कहा कि काम चौपट होने से वह दिनभर धूल में बैठने के लिए मजबूर हैं।

एक माह में दुकानों के आगे पिलर खड़े हो गए हैं। दुकानदारों ने बताया कि प्रशासन व नगर निगम की तरफ से भगवती नगर के चंद्रभागा क्षेत्र में दुकानों का आवंटन नहीं हुआ है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मामले में चुप्पी साध ली है।
-

आश्वासन के बाद जनप्रतिनिधि वादे भूले
आश्वासन मिला था कि फ्लाईओवर का काम शुरू होने के बाद सभी को जल्द ही भगवती नगर के चंद्रभागा क्षेत्र में दुकानें आवंटित कर दी जाएंगी। करीब एक माह से अधिक समय बीत गया है, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। धंधा चौपट हो गया है। इससे हमारे परिवार का गुजारा चलाने का संकट पैदा हो गया है।
-नवीन गुप्ता, अध्यक्ष, ऑल नई बस्ती बाजार एसोसिएशन
-

नहीं आ रहे ग्राहक, परिवार चलाना हुआ मुश्किल
नई बस्ती की दुकानों के सामने नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से बोल्डर लगा दिए हैं। बीते दिनों गंदा पानी भी बह रहा था, जिससे सड़क की हालत खराब हो गई है। पूरे दिन चल उड़ रही धूल के बीच बैठना पड़ता है। इससे ग्राहक भी नहीं आ रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई व उनका पालन पोषण करने की चिंता सता रही है।
-गुरप्रीत डोगरा, दुकानदार, नई बस्ती बाजार



जनप्रतिनिधियों की बातों पर अब विश्वास नहीं
धरने के दौरान विधायकों व दूसरे जनप्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया था कि यह समस्या जल्द दूर होगी। प्रदेश सरकार से बात की जाएगी। इसके बाद भी हाल यह है कि इस तरफ अब कोई झांकने नहीं आ रहा है। दुकानदार धंधा चौपट होने के बाद परेशान हैं। दुकानें मिल जातीं तो एक चिंता दूर होती।
-विक्रांत शर्मा, दुकानदार, नई बस्ती



दुकानें दें, वरना फिर करेंगे आंदोलन
बीते एक माह से विभाग दुकानों के संबंध में शांत बैठा है। यदि जल्द समस्या का हल नहीं निकला तो एक बार फिर आंदोलन करना होगा। आखिर कब तक दिलासा लेकर बैठेंगे। जहां दुकानें देने की योजना है, वहां पर अभी काम शुरू तक नहीं हुआ है। कब और कैसे देंगे इसकी जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

-संदीप गुप्ता, दुकानदार, नई बस्ती



विभाग कर रहा मानसिक उत्पीड़न
दुकानों के बदले दुकान देने की क्या रणनीति है। इसकी जानकारी दुकानदारों को नहीं मिल रही। एनएचएआई ने तो अपना काम शुरू कर दिया। दुकानदारों को उनका हक देने में विभाग को क्या परेशानी आ रही है। इस विषय पर अब बात भी नहीं हो रही है। ऐसे में दुकानदार असमंजस में हैं। दुकानें चल नहीं रहीं। परिवार का पालन पोषण कैसे कर पाएंगे।
-राकेश गुप्ता, दुकानदार, नई बस्ती

संदीप गुप्ता। स्वयं

संदीप गुप्ता। स्वयं

संदीप गुप्ता। स्वयं

संदीप गुप्ता। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें