अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सेना की व्हाइट नाइट गनर्स ने नागरिक प्रशासन के सहयोग से आपरेशन सद्भावना के तहत जम्मू के नगरोटा गांव में आउटडोर ओपन एयर जिम स्थापित किया है। इसे वीरवार को ग्रामीणों को समर्पित कर दिया गया।
इससे ग्रामीणों को स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी। घर के नजदीक होने से यहां के बच्चे भी इसका लाभ ले सकेंगे। इसकी मांग नगरोटा के लोगों ने पूर्व सरपंच के साथ की थी। व्हाइट नाइट गनर्स ने उपलब्ध कराई गई जमीन में जिम के उपकरण स्थापित कराकर ग्रामीणों की मांग को पूरा किया है।