फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम न करने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में विकास कार्य तेज गति से करवाए जाएं। काम न करवाने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए। यह बात मेयर राजिंदर शर्मा ने सोमवार को सभी छह मंडलों के कार्यकारी अभियंताओं की एक बैठक में करी। उन्होंने विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मेयर ने कार्यपालक अभियंताओं से फीडबैक मांगा कि विकास कार्यों को फास्ट-ट्रैक पर कैसे किया जा सकता है। उन्होंने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिए कि 15 अप्रैल तक सभी प्राकलन बीईएएमएस पर अपलोड कर दिए जाएं और 30 अप्रैल तक समस्त निविदा प्रक्रिया पूर्ण की जाए। कार्यों का आवंटन 30 मई तक कर करवाया जाए। राजिंदर शर्मा ने कहा कि चल रहे कार्यों के लिए 10 अप्रैल तक धन जारी किया जाएगा। बजटीय आवंटन का पहला 50 प्रतिशत 20 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा, अगर ये काम समय पर अच्छे से किए जाते हैं तो यह शहर में विकास की प्रगति के लिए बेहतर होगा। ठेकेदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि काम को समय पर पूरा करवाएं। अब काम न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए।
विज्ञापन

काम मिलने के दस दिन बाद शुरू करना होगा

मेयर ने कहा कि इस बार काम आवंटन के 10 दिन बाद भी काम शुरू करना होगा। ऐसा न करने पर भी ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। अकसर ठेकेदार काम ले लेते हैं मगर शुरू नहीं करते। ऐसे में पार्षदों को लोगों को जवाब देना मुश्किल हो जाता है।
परफारमेंस प्रमाण पत्र मिलेगा

मेयर ने कहा कि कार्य को फास्ट ट्रैक पर करने के लिए परफॉरमेंस सर्टिफिकेट दिया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा। काम को शुरू करने और तय समय में पूरा करने पर सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें