दोमाना। घरोटा गांव के खेत से सोमवार शाम सात बजे पाकिस्तानी गुब्बारा मिला। इसकी जानकारी लोगों ने घरोटा पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने गुब्बारे को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार गुब्बारे पर पाकिस्तान का झंडा और आई लव पाकिस्तान लिखा हुआ है। बॉर्डर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर मिले गुब्बारे की जांच की जा रही है।