फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कचरा शुल्क की ऑनलाइन भुगतान सुविधा मई से, बन रहा ऐप

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्तमान में सफाई कर्मचारियों के माध्यम से हो रहा है शुल्क संग्रह, भुगतान पर मिलती है पर्ची
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम अब कचरा शुल्क का भुगतान मई से ऑनलाइन कराने जा रहा है। इसके लिए एक ऐप तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा, क्यूआर कोड स्कैन करके भी भुगतान किया जा सकेगा। वर्तमान में सफाई कर्मचारियों के माध्यम से राजस्व एकत्र किया जाता है।
कुछ वार्डों में शुल्क जमा न होने की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद यह सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया गया। अब शहरवासी नगर निगम के ऐप पर भुगतान कर सकेंगे, जिसका रिकॉर्ड उनके मोबाइल फोन पर भी सुरक्षित रहेगा। घरों का रिकॉर्ड ऑनलाइन करने का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सुविधा के शुरू होने से ऑफलाइन भुगतान की परेशानियां दूर होंगी। शहरभर में लगभग एक लाख बीस हज़ार घर हैं, जिनसे सालाना लगभग 18 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। अब देरी से भुगतान करने वालों पर नगर निगम सख्ती करेगा। इसके लिए 200 से 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि, पहले जुर्माना लगाने का प्रावधान नहीं था। भुगतान की निर्धारित तिथियां भी घोषित की जाएंगी।

यह होगा फायदा

समय की बचत होगी।
लंबी प्रक्रिया नहीं करनी पड़ेगी।
मोबाइल से आसानी से भुगतान हो सकेगा।
रिकॉर्ड नगर निगम के पास सुरक्षित रहेगा।
उपभोक्ताओं को मैसेज के माध्यम से सूचना मिलेगी।





नगर निगम ऑनलाइन भुगतान की सुविधा देगा। मौजूदा समय में ऑफलाइन तरीके से वसूली हो रही है।

- डा. विनोद शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें