फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुराने सामान का डंपिंग यार्ड न बनाएं, बल्कि समय रहते जरूरतमंदों तक पहुंचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधार की कवायद में नगर निगम ने खोले तीन आर केंद्र, आइए आप भी जुड़िए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम जम्मू ने स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए नई कवायद शुरू की है। इसे लोगों ने खूब सराहा है। मुहिम से जहां गरीब लोगों को जरूरत की चीजें मिल रही है वहीं, शहर को साफ-सुथरा रखने में मदद मिलेगी। क्योंकि, अब नगर निगम ने तीन आर (वेस्ट रिडक्शन, रियूज मैटीरियल व रिसाइकिल इनिशिएटिव) केंद्र खोले हैं। यहां पर लोग अपने पुराने कपड़े, किताबें और बर्तन आदि इस्तेमाल की चीजें दान कर सकते हैं।
नगर निगम ने लोगों से इस मुहिम के साथ जुड़ने का आह्वान किया है। नगर निगम आयुक्त डाॅ. देवांश यादव के अनुसार मुहिम स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए शुरू की गई है। लोग अकसर जरूरत की चीजें खुले में फेंक देते हैं।
विज्ञापन

इससे पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इससे गंदगी भी बढ़ती है। अब तीन आर केंद्र में लोग प्रयोग की चीजें डालें। नगर निगम गरीब लोगों के उत्थान के लिए माध्यम बना है।
विज्ञापन



यहां स्थापित हैं 3 आर केंद्र
- अंबफला चौक बत्रा पेट्रोल पंप के सामने डेंटल कॉलेज के पास
- ज्यूल चौक एमएएम स्टेडियम के सामने जेएमसी ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट के पास
- जेएमसी कार्यालय टाउन हॉल जेएंडके बैंक के सामने
- टल्ली मोड़ रॉयल एनफील्ड शो रूम के सामने
- पलोड़ा बीएसएफ कैंप के पास
- ग्रीन बेल्ट पार्क, जेएमसी उप कार्यालय गांधी नगर
- छन्नी हिम्मत सेक्टर तीन, श्मशान घाट के पास
- संजय नगर सुलभ शौचालय परिसर जम्मू के पास


लोग शहर की स्वच्छता के लिए योगदान दें। इस्तेमाल की बेकार चीजों को 3आर केंद्र में डालें। इससे इनका प्रयोग हो सकेगा। शहर साफ-सुथरा रहेगा। रैंकिंग में सुधार होगा।
- डाॅ. प्रियंका मल्होत्रा, सहायक वेटरनरी सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें