फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सांसद जुगल किशोर ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले कांग्रेस, नेकां गंदी राजनीति पर उतरीं

Mon, 14 Jan 2019 01:40 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांसद जुगल किशोर - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस पर आरोप लगाया है कि दोनों पार्टियां गंदी राजनीति कर रही हैं। वह असल जन मुद्दों से हटकर केवल भाजपा का दुष्प्रचार की सियासत कर रही हैं।
विज्ञापन


जुगल ने रविवार को नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के दोमेल और डंसाल का दौरा किया। साथ ही सांसद विकास निधि से कई विकास कार्य शुरू कराए और कई का उद्घाटन किया। 

दोमेल मार्केट में पैसेंजर शेड का उद्घाटन किया। ऐतिहासिक शिव मंदिर डंसाल के करीब वेटिंग शेड का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा डंसाल गांव में लोहड़ी उत्सव में भी हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए दस फीसदी आरक्षण के केंद्र के फैसले को ऐतिहासिक बताया। इस अवसर पर भाजपा नेता नंद किशोर शर्मा, विजय शर्मा, सतीश शर्मा, बलवान सिंह, मदन मोहन दुबे, पप्पी, शीतल कुमारी, बाल कृष्ण आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें