फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे बीती रात : घाटी में सुबह की हलचल, लोगों ने सुनाई आपबीती- होती रही फायरिंग, उड़े ड्रोन; तड़के हुए धमाके

Fri, 09 May 2025 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि कल रात जैसे ही हमने खाना खाना शुरू किया, हमें कुछ धमाकों की आवाज सुनाई दी। सुबह करीब 4:30 बजे फिर से धमाके सुनाई दिए, लेकिन उन्हें भी हमारे सुरक्षा बलों ने बेअसर कर दिया।
विज्ञापन
रात को पाकिस्तानी हमले में क्षतिग्रस्त एक गाड़ी... - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में रात भर चली गोलाबारी के बीच सुबह की हलचल शुरू हो गई है। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि कल रात जैसे ही हमने खाना खाना शुरू किया, हमें कुछ धमाकों की आवाज सुनाई दी। सुबह करीब 4:30 बजे फिर से धमाके सुनाई दिए, लेकिन उन्हें भी हमारे सुरक्षा बलों ने बेअसर कर दिया। चिंता की कोई बात नहीं है। हमारे सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। भगवती वैष्णो देवी जम्मू में विराजमान हैं, डरने की कोई बात नहीं है। नागरिकों पर हमला करना कायरता के अलावा और कुछ नहीं है क्योंकि उनमें (पाकिस्तान में) हमारी सेना से लड़ने की हिम्मत नहीं है। वे बस इतना ही कर सकते हैं। हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है और हमें उन पर गर्व है। 

विज्ञापन

एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि कल रात करीब 8 बजे हमने 3-4 ड्रोन देखे। जवाबी फायरिंग हुई, जो पूरी रात जारी रही। पाकिस्तान ने जो किया, वह सही नहीं है। हम डरे हुए नहीं हैं। यहां स्कूल बंद हैं। 
विज्ञापन

एक युवक ने कहा कि कल रात पूरी तरह से ब्लैकआउट हो गया था। इसके बाद ड्रोन उड़ने लगे और पूरी रात गोलीबारी होती रही। हमारी सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हमें अपने प्रधानमंत्री और अपनी सेना पर भरोसा है। हमारी सेना ने सभी ड्रोन को निष्प्रभावी कर दिया है। हमें अपने देश पर गर्व है। सीमा के पास तनाव है लेकिन बाकी जगहें सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें