संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। मढ़ विधानसभा के विधायक सुरिंदर कुमार ने वीरवार को गलवड़े चक स्थित प्राचीन देव स्थान बाबा अनसू नाथ बारना का दौरा किया। इस दौरान विकास कार्यों का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत देव स्थान के सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पंचायत घर करलूप के निर्माण के लिए भूमि सुनिश्चित करने की घोषणा की।
इस अवसर पर एसडीएम मढ़ अथर अमीन जरगर, मंडल अध्यक्ष विक्रमजीत मन्हास, बीडीओ सचिन अबरोल आदि उपस्थित रहे।