फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लखोत्रा बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल सात को

Wed, 05 Mar 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बुआ आशा पूर्णी देव स्थान में होगा धार्मिक कार्यक्रम
विज्ञापन

कमेटी के सदस्यों ने बैठक कर तैयारियों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। लखोत्रा बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल सात मार्च को बुआ आशा पूर्णी मंदिर सराहन में मनाई जाएगी। यह जानकारी मंदिर कमेटी के चेयरमैन जय करण और अध्यक्ष रामलाल लखोत्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में दी गई।
बैठक में अर्धवार्षिक मेल की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान बताया कि इस बार भी मेल धूमधाम से मनाई जाएगी। मंदिर कमेटी की ओर से बिरादरी के सदस्यों से परिवार सहित धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सात मार्च को सुबह नौ बजे हवन के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आगाज होगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से लंगर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। बैठक में पूर्व सरपंच घसीटा राम, रामलाल, रशपाल लखोत्रा, ज्ञान चंद, विजय कुमार, मदन लाल, पुजारी सुभाष चंद्र, बुआदित्ता, रमेश लाल, दर्शन लाल, राज कपूर और मनोहर लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें