फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक मासिक आधार पर पूरे करें लक्ष्य : प्रबंध निदेशक

विज्ञापन
सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक की समीक्षा बैठक में उप​स्थित अ​धिकारी
विज्ञापन
जम्मू। शाखा प्रबंधक मासिक आधार पर निर्धारित लक्ष्य हासिल करें। यह निर्देश सोमवार को सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक बाल कृष्ण ने समीक्षा बैठक में दिए। इस दौरान उन्होंने 85 शाखाओं के अधिकारियों से सकल और शुद्ध गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए), जमा, ऋण, विभिन्न वित्तीय अनुपात, हानि प्रतिशत को कम करने के उपाय और वसूली जैसे मसलों पर चर्चा की। उन्होंने राशि की वसूली के लिए शिविर लगाने, सहकारी बैंक के लाभों के बारे में सहकारिता विभाग के अधिकारियों की मदद से आम जनता को जागरूक करने और वसूली रणनीतियों व बेहतर बैंकिंग सेवाओं की डिलीवरी का निर्देश दिया। बैठक में बैंक के कार्यकारी प्रबंधक परमजीत सिंह सलाथिया, उप कार्यकारी प्रबंधक रीता शर्मा, सहायक कार्यकारी प्रबंधक सोनल बख्शी, सुनील शर्मा और बैंक के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें