अगस्त 2025 में आई भीषण बाढ़ के चलते कठुआ-माधोपुर रेल रूट पर ध्वस्त हुआ रेल पुल अब पूरी तरह तैयार है। डाउन ट्रैक से जून के पहले सप्ताह से ट्रेनें फर्राटा भरने लगेंगी। खासतौर पर इंदौर, अहमदाबाद, भावनगर, काठगोदाम और तिरुपति के लिए करीब एक साल से रद्द चल रही ट्रेनों का संचालन बहाल हो जाएगा।
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अगस्त 2025 में आई भीषण बाढ़ के चलते कठुआ-माधोपुर रेल रूट पर ध्वस्त हुआ रेल पुल अब पूरी तरह तैयार है। डाउन ट्रैक से जून के पहले सप्ताह से ट्रेनें फर्राटा भरने लगेंगी। खासतौर पर इंदौर, अहमदाबाद, भावनगर, काठगोदाम और तिरुपति के लिए करीब एक साल से रद्द चल रही ट्रेनों का संचालन बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
शार्ट टर्मिनेट की गई यानी जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से पहले ही किसी अन्य स्टेशन पर रुक जाने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों का भी विस्तार कर दिया गया है। ये सभी जून में जम्मूतवी और उधमपुर रेलवे स्टेशन तक चलेंगी। इसके अलावा दिल्ली से जम्मू तक चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनें अभी 15 जून तक निरस्त रहेंगी। साबरमती और सूबेदारगंज से आने वाली दो जोड़ी ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन भी 15 जून तक यथावत रहेगा। जून में ही इन्हें बारी-बारी बहाल किया जाएगा।
जून के पहले सप्ताह से बहाल होंगी ये ट्रेनें
12207 - 12208 काठगोदाम-जम्मूतवी-काठगोदाम
14611 - 14612 गाजीपुर-कटड़ा-गाजीपुर
19107 - 19108 भावनगर-उधमपुर-भावनगर
22705 - 22706 तिरुपति-जम्मूतवी-तिरुपति
जम्मू और उधमपुर तक चलेंगी ये शार्ट टर्मिनेट ट्रेनें