फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दीप नगर में ढीले हाई वोल्टेज तारों से दहशत, निवासियों को रिश्तेदारों के यहां गुजारनी पड़ी रात

विज्ञापन
दीप नगर के लोग 33केवी लाइन घरों की छत्तों के पास पहुंचने पर आका्रेश जाते हुए
विज्ञापन
फ्लाईओवर निर्माण के चलते ढीले हुए 33 केवीए लाइन के तार, बिजली विभाग ने समाधान का दिया आश्वासन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू शहर के वार्ड 55 कुंजवानी स्थित दीप नगर में मंगलवार रात हाई वोल्टेज तारों के ढीले होने से स्थानीय निवासी दहशत में आ गए। फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते 33 केवीए लाइन के तार घरों के अत्यधिक निकट आ गए हैं, जिससे करंट लगने का खतरा पैदा हो गया है। इस स्थिति में कई परिवारों को रात अपने रिश्तेदारों के यहां या सड़क पर गुजारनी पड़ी।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि फ्लाईओवर निर्माण के दौरान बिजली के तारों को सही तरीके से नहीं बांधा गया, जिससे वे ढीले होकर घरों के करीब आ गए। गेट को छूने से भी करंट लगने का डर है, एक अन्य निवासी ने बताया क्षेत्र में लगभग 600 परिवार रहते हैं, जिन्हें रातभर सतर्क रहना पड़ा। कुछ लोगों ने बिजली विभाग को शिकायत की, जिसके बाद अधिकारियों ने मौके का जायजा लेकर समस्या हल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीप नगर के ही मनजीत सिंह, सुभाष और सन्नी ने बताया कि पिछले साल भी इसी तरह के शॉर्ट-सर्किट की घटना में कई घरों के बिजली उपकरण जल गए थे। इस बार उन्होंने बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या जल्द हल नहीं हुई, तो वे हाईवे जाम करने को मजबूर होंगे। पूर्व पार्षद प्रीतम सिंह ने बताया कि तारों के ढीले होने की शिकायत मिलने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्थिति का निरीक्षण किया है।


तारों को घरों से दूर हटाया जाएगा। निवासियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जल्द ही इस पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
-केके थापा, मुख्य अभियंता बिजली कारपोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें