फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन में प्रवेश

Mon, 25 Mar 2024 03:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल में केडीए ने समर्थन में शुरू की तीन दिवसीय भूख हड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने व राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग के समर्थन में कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (केडीए) ने रविवार को हुसैनी पार्क में तीन दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की। इस आंदोलन में राजनीतिक, धार्मिक और नागरिक समाज समूहों की व्यापक भागीदारी रही। वहीं, लेह में प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक का अनशन रविवार को 19वें दिन में प्रवेश कर गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अनशन स्थल पर पहुंचे और वांगचुक को समर्थन दिया।
विज्ञापन


भूख हड़ताल का उद्देश्य लद्दाख को राज्य का दर्जा, भारतीय संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करना, लेह और कारगिल के लिए अलग लोकसभा सीटें और एक लोक सेवा आयोग की स्थापना करवाना है। कारगिल में केडीए की हड़ताल रविवार सुबह 10 बजे शुरू हुई। इसमें केडीए के सह अध्यक्ष असगर अली करबलाई और कमर अली अखून, आईकेएमटी के 80 वर्षीय अध्यक्ष शेख मोहम्मद मोहकिक, सीईसी, एलएएचडीसी, कारगिल डॉ जाफर अखून, पूर्व सीईसी फिरोज़ अहमद खान, प्रतिनिधि अंजुमन जमीयत उलेमा इसान अशरिया कारगिल, सज्जाद हुसैन कारगिली, अंजुमन नूरबख्शिया शेख अंसार मेहदी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष हाजी हनीफा जान, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष नासिर हुसैन मुंशी सहित कई अन्य नेता भी वहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें