फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मार्च में ही 30 डिग्री पहुंचा जम्मू का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हल्की धूप के बावजूद रविवार को गर्मी ने अपना रंग दिखाया। जम्मू जिले में तापमान 30 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। जम्मू जिला प्रदेश में अधिक तापमान के मामले में सबसे आगे रहा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री रहा। मौसम केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले पांच दिन जम्मू और कश्मीर में मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान के 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जम्मू के अलावा लेह में भी तापमान अधिकतम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें