फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लेह सब डिवीजन ने युद्ध नायकों और वीर नारियों को किया सम्मानित

Tue, 27 Feb 2024 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। सेना के लेह सब एरिया डिवीजन की ओर से कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती समारोह के मद्देनजर एक कार्यक्रम हुआ। इसमें कारगिल युद्ध के नायकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वॉर मेमोरियल, हॉल ऑफ में पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके पश्चात कारगिल युद्ध के दस युद्ध नायकों और दस वीर नारियों को जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेह सब एरिया द्वारा रिनचेन ऑडिटोरियम में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दिस्किट, चुचोट योकमा, लिकिर और लेह की पूर्व सैनिक समितियों को सुविधा सामग्री भी वितरित की गई। जनरल ऑफिसर लेह सब एरिया के कमांडिंग ने दिग्गजों और वीर नारियों को समर्थन का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में राज्य सैनिक बोर्ड के निदेशक कर्नल लोबज़ैंग नीमा (सेवानिवृत्त) और पूर्व सैनिक लीग, लद्दाख के अध्यक्ष भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें