हंदवाड़ा। आयुष विभाग ने सेना के सहयोग से बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल मागम में एक चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन जिला आयुष अधिकारी डॉ. अयूब ने किया। इसमें 226 लोगों के स्वास्थ्य की जांच के साथ ही निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। वहीं, लोगों को नियमित चिकित्सा जांच के अलावा, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के लिए कमजोर आयु वर्ग के लोगों में तपेदिक, मधुमेह और एनीमिया की जांच पर विशेष जोर दिया गया। लोगों ने विभाग और सेना के प्रयास की सराहना की है। संवाद