फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उत्तरी कमान प्रमुख ने लद्दाख का दौरा कर परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने सोमवार को लद्दाख का दौरा कर ऊंचाई वाले अग्रिम इलाकों में सैन्य परिचालन की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रभावी परिचालन के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रयासों की सराहना की। यह जानकारी उत्तरी कमान ने एक्स पर पोस्ट कर दी है। साथ ही बताया कि दौरे के दौरान उत्तरी कमान प्रमुख ने सीमा पर बुनियादी ढांचे के विकास की भी समीक्षा की। गौरतलब रहे कि लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने इस साल फरवरी में सेना के उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें