फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू में छूटने लगा पसीना, पारा 28 डिग्री पार

विज्ञापन
विज्ञापन
21 से 24 मार्च तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, बर्फबारी के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मार्च माह ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। गत कई दिनों से मौसम साफ रहने के कारण सोमवार को जम्मू में दिन का पारा 28.3 डिग्री तक पहुंच गया। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से आठ डिग्री तक ऊपर चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 21 से 24 मार्च के बीच प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तपिश का अहसास बढ़ा है। हालांकि, रात में अभी ठंडक कायम है और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा सामान्य से 5.9 डिग्री चढ़कर 23.3, बटोत में सामान्य से 4.1 डिग्री चढ़कर 21.1, कटड़ा में 25.8 और भद्रवाह में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी पारे में उछाल आया है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री चढ़कर 20.5, पहलगाम में 17.7 और गुलमर्ग में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 3.5, पहलगाम में माइनस 1.3, गुलमर्ग में माइनस 0.5 और लेह में माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें