फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: सिद्दड़ा पुल के पास देर रात धमाका, ग्रेनेड हमले की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

Wed, 07 Dec 2022 12:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सिद्दड़ा पुल और इसके आसपास के इलाके में बुधवार को तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे जम्मू- श्रीनगर सिद्दड़ा पुल पर नाके के पास एक संदिग्ध धमाका हुआ है।
विज्ञापन
जम्मू: सिद्दड़ा में जारी तलाशी अभियान - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के सिद्दड़ा पुल और इसके आसपास के इलाके में बुधवार को तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस, एसओजी और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची हुई हैं। मंगलवार देर यहां धमाका होने के बाद से  सुरक्षाबल अलर्ट हैं। सूत्रों के अनुसार, यहां आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला करने की नापाक कोशिश की है। बताया जा रहा है कि मौके से ग्रेनेड का पिन और छर्रे मिले हैं। फिलहाल पुलिस और सुरक्षाबलों की जांच जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 11 बजे जम्मू- श्रीनगर सिद्दड़ा पुल पर नाके के पास एक संदिग्ध धमाका हुआ। नाके पर तैनात जवान सतर्क हो गए और उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका में मोर्चा संभाल लिया। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। तत्काल उन्होंने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे अफसरों ने घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया।

विज्ञापन

सर्च ऑपरेशन जारी - फोटो : संजय कुमार
देर रात तक तलाशी चलता रहा। बुधवार सुबह एक बार फिर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।  एसएसपी चंदन कुमार कोहली ने बताया कि सिद्दड़ा पुल स्थित नाका के पास देर शाम धमाके की तरह आवाज सुनी गई। पूरे इलाके की तलाशी ली गई ताकि वस्तुस्थिति का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें