फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एसएमवीडीयू के रिसर्च फेलो ने तैराकी में जीते तीन स्वर्ण पदक

Mon, 05 May 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के रिसर्च फेलो डॉ. रुद्राक्ष एस. गुप्ता ने नई दिल्ली के कॉमन वेल्थ विलेज में आयोजित खेलो इंडिया मास्टर्स गेम्स के चौथे संस्करण में तैराकी प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

यह उत्कृष्ट प्रदर्शन न केवल रुद्राक्ष के खेल के प्रति समर्पण और जुनून को रेखांकित करता है बल्कि एसएमवीडीयू के शैक्षणिक वातावरण में शारीरिक उत्कृष्टता को उजागर करता है। उन्होंने निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन के लिए विश्वविद्यालय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। एसएमवीडीयू के कुलपति प्रो. प्रगति कुमार ने भी रुद्राक्ष को उनकी सफलता पर बधाई दी और कहा कि उनकी जीत एसएमवीडीयू के लिए एक और उपलब्धि है तथा खेल और शिक्षा के माध्यम से समग्र विकास को बढ़ावा देने में संस्थान का कद बढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें