फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कठुआ में स्थापित होगी प्रदेश की पहली सरकारी क्षेत्र की पोल्ट्री और मछली फीड इकाई

Wed, 30 Apr 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
-आठ करोड़ से होगा निर्माण, प्रतिदिन 36 मीट्रिक टन उत्पादन की क्षमता, एक साल में पूरी होगी परियोजना
विज्ञापन

-जम्मू-कश्मीर में पोल्ट्री और मछली फार्मिंग को बढ़ावा मिलेगा



पंकज मिश्रा
कठुआ। जम्मू कश्मीर में पहली सरकारी क्षेत्र की पोल्ट्री और मछली फीड उत्पादन इकाई कठुआ में स्थापित होने जा रही है। लगभग 8 करोड़ से इस इकाई का निर्माण शहर से सटे औद्योगिक क्षेत्र भागथली में किया जा रहा है। यह इकाई जम्मू-कश्मीर में पोल्ट्री और मछली फार्मिंग को बढ़ावा देने के तहत लगाई जा रही है।
आईआईटी जम्मू के सहयोग से जेके स्टेट एग्राे इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से शुरू की गई योजना के पूर्ण होने पर इस प्लांट में प्रतिदिन 36 मीट्रिक टन फीड का उत्पादन किया जा सकेगा। इससे जम्मू कश्मीर में पोल्ट्री और मत्स्य पालन उद्योग को उच्च गुणवत्ता वाला फीड उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

जेके स्टेट एग्राे इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से भागथली में फीड इकाई का निर्माण इसी सप्ताह शुरू कर दिया गया है। प्रारंभिक चरण में इमारत का निर्माण होगा और परियोजना को एक साल के भीतर सक्रिय करने के लिए काम जारी है। जम्मू कश्मीर में कृषि और पशुपालन क्षेत्र के विकास की दिशा में उठाए जाने वाले इस कदम के तहत भागथली स्थित कृषि विभाग के मंडी परिसर में दस कनाल भूमि चिह्नित की गई थी। इसमें करीब चार करोड़ रुपये परिसर के निर्माण पर और इसके बाद 3.5 करोड़ रुपये इकाई की मशीनरी पर खर्च किए जाएंगे। आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में तेजी से बढ़ रहे पोल्ट्री और मत्स्य पालन उद्योग के लिए अभी तक जो भी फीड उपलब्ध है। उसका निर्माण प्रदेश के बाहर की निजी इकाइयों द्वारा किया जा रहा है। अब पहली बार स्थानीय स्तर पर फीड का निर्माण शुरू होने से इस उद्योग से जुडे़ लोगों को लाभ मिलेगा और पशुपालन तथा मत्स्य पालन क्षेत्र की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। इसके साथ ही, नए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।
विज्ञापन

-

कोट
इस परियोजना का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के कृषि और पशुपालन क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाना और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। इस पहल से स्थानीय स्तर पर पोल्ट्री और मत्स्य पालन उद्योग को नए अवसर और संभावनाएं भी बढ़ेंगी। प्रदेश की यह पहली सरकारी क्षेत्र की इकाई है।

-अश्फाक सलारिया, क्षेत्रीय प्रबंधक, जेके स्टेट एग्राे इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें