फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भडवाल राजपूत बरादरी ने करवाई वार्षिक मेल, कुलदेवी का लिया आशीर्वाद

Tue, 15 Apr 2025 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भजन संकीर्तन के साथ-साथ करवाया गया हवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलावर। उपमंडल के भड्डू गांव में स्थित सती माता कुलदेव स्थान पर सोमवार को भडवाल राजपूत बरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन हुआ। वार्षिक मेल में बड़ी संख्या में बिरादरी के सदस्यों ने भाग लेकर कुलदेवी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सबसे पहले कुलदेवी को विधिवत तरीके से स्नान करवाने के बाद नए वस्त्र और आभूषण पहनाए गए। भजन संकीर्तन के साथ-साथ हवन करवाया गया। श्रद्धालुओं को कुलदेवी के दर्शन के लिए घंटों कतार में लगकर इंतजार करना पड़ा। दोपहर एक बजे पूर्ण आहुति डाली गई। इसके बाद सबसे पहले कुलदेवी को भोग लगाया गया और फिर भंडारा लगाया गया। बिरादरी के प्रधान प्रेम सिंह भडवाल ने बताया कि हर वर्ष भडवाल राजपूत बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन 14 अप्रैल को सती माता के मंदिर में किया जाता है। उन्होंने बताया कि वार्षिक मेल में स्थानीय इलाके के साथ-साथ अन्य कई राज्यों से बिरादरी के सदस्य पहुंचकर कुलदेवी का आशीर्वाद लेते हैं। दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें