भड्डू गांव के खेल मैदान में मॉर्टियर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में रविवार को मॉर्टियर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सतीश शर्मा ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच आरसीबी और परशुराम वॉरियर्स की टीमों के बीच खेला गया।
परशुराम वॉरियर्स की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 166 रन बनाए। बल्लेबाज संजय ने 23 गेंदों में 46 और शेखर ने 28 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और परशुराम वॉरियर की टीम ने 19 रन से मैच जीत कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
परशुराम वॉरियर्स के खिलाड़ी शेखर ने चार विकेट लिए और 28 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। आयोजक सुमित, भानु, नितिन पंडित और दिनेश ने बताया कि मॉर्टियर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार को भी जारी रहेगी। इस अवसर पर सेना के मेजर दुष्यंत, पूर्व सरपंच जगदीश सपोलिया और यश शर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।