मडून पंचायत के प्लेई इलाके में तीन संदिग्धों को देखने की सूचना पर कार्रवाई
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलावर। मडून पंचायत मे संदिग्धों की तलाश में शुक्रवार को दूसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी रहा। तलाशी अभियान में भारतीय सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने मडून पंचायत से सेट जंगलों को खंगाला और देर शाम तक तलाशी अभियान जारी रहा। इस दौरान सुरक्षा बलों ने ड्रोन की सहायता ली और डॉग स्क्वॉड से भी इलाके को खंगाल।
बता दें कि वीरवार की दोपहर को एक स्थानीय युवक ने मडून पंचायत के प्लेई इलाके में तीन संदिग्धों को देखने का दावा किया था। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जो दूसरे दिन भी जारी रहा ।मडून इलाके में संदिग्ध दिखाई देने के बाद इलाके के लोग डरे और सहमे हुए हैं। ऐसे मे आधुनिक हथियारों से लैस आतंकियों का इलाके के जंगलों में छिपे रहना स्थानीय लोगों में भी डर पैदा कर रहा है। उधर धार डूगनु इलाके से सटे जंगलों में भी सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को पूरी तरह से खंगाला।