बनी। उपमंडल बनी के सरथल क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद भालू के हमला में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सेना ने घायल को बनी उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया।
घायल की पहचान जलील अहमद (51) पुत्र मिर्जा निवासी वार्ड दो बसोहली के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जब हमला हुआ तो वह साथियों के साथ जंगल में था। परिजन शिफायत ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी भालू के हमले हो चुके हैं। अब तक एक दर्जन भेड़-बकरियों को भालू नुकसान पहुंचा चुके हैं। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
परिजनों ने समय पर मदद पहुंचाने के लिए सेना का आभार जताया और प्रशासन से क्षेत्र में वन्यजीव नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।