फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में मारे गए तीन लोगों के डीएनए परिवार के सदस्यों से मिले

Fri, 25 Sep 2020 05:33 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के शोपियां में जुलाई में सेना के साथ कथित फर्जी मुठभेड़ में मारे गए तीन लोगों के डीएनए नमूने राजौरी में उनके परिवारों के नमूनों से मेल खाते हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


तीनों लोगों के बारे में पूछे जाने पर कि क्या वे वास्तव में मजदूर थे, जैसा उनके परिवारों ने दावा किया है और वे आतंकवादी गतिविधियों में शामिल नहीं थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह आगे की जांच का विषय है।

सेना ने 18 जुलाई को दावा किया था कि दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में गांव अमशीपुरा में तीन आतंकवादी मारे गए। सोशल मीडिया की रिपोर्टों से संकेत मिला कि वे राजौरी के रहने वाले तीन लोग अमशीपुरा में लापता हो गए थे। इसके बाद सेना ने जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


तीन लोगों के परिवारों ने दावा किया था कि वे मजदूर थे और इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इस संबंध में पुलिस ने भी जांच शुरू की और मारे गए लोगों के डीएनए नमूने लिए गए ताकि राजौरी में उनके परिवारों के नमूनों के साथ मिलान किया जा सके।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट आ गई है और मिलान हो गया है। तीनों के मूजदूर होने के बात पर कुमार ने कहा कि पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है। सेना ने रिकॉर्ड चार सप्ताह में इस मामले की जांच पूरी कर ली।

सेेना ने 18 सितंबर को कहा था कि प्रथम दष्टया साक्ष्य के अनुसार मुठभेड़ के दौरान उसके जवानों ने सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम के तहत अधिकार का उल्लंघन किया है।  बल ने कहा था इस संबंध में अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें