गांदरबल। गांदरबल जिले का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग शीतकालीन खेलों के रोमांच से जीवंत हो उठा है। सात दिवसीय आइस स्केटिंग इवेंट के साथ इस क्षेत्र के शीतकालीन खेलों की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। सोनमर्ग विकास प्राधिकरण (एसडीए) की तरफ से पर्यटन विभाग और आइस स्केटिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम 23 जनवरी तक चलेगा। इस कार्यक्रम में 20 स्केटर्स ने हिस्सा लिया है, जो आइस स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद अशरफ के मार्गदर्शन में भाग ले रहे हैं।