रोजगार अपनाने के लिए जम्मू निवासी युवक ने आईटी कंपनी की नौकरी छोड़ दी। उन्होंने अब खुद की डेयरी खोल ली है। अबीनेश खजूरिया अब इसके बारे में दूसरों को प्रेरित कर रहे हैं।
स्वरोजगार अपनाने के लिए जम्मू निवासी युवक ने हाई प्रोफाइल नौकरी छोड़ दी। उन्होंने अब खुद की डेयरी खोल ली है। अबीनेश खजूरिया कुछ समय पहले तक एक आईटी कंपनी में नौकरी करते थे। वह लंबे समय से स्वरोजगार करने के बारे में सोच रहे थे। इसी के चलते उन्होंने अतिआधुनिक डेरी खोली है। उन्होंने बताया ''मैंने अधिक दूध देने वाली गायें खरीदीं और सरकार से 50% सब्सिडी पर आधुनिक स्वचालित दूध इकट्ठा करने वाली मशीनों, कूलर और स्वचालित बॉटलिंग मशीनों का इस्तेमाल कर रहा हूं।
विज्ञापन
अबीनेश के पिता कुलभूषण खजूरिया ने बताया कि उनका बेटा पहले नौकरी के मुकाबले अधिक कमा रहा है। वह युवाओं को खेती को करियर के रूप में चुनने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। अन्य डेयरी किसानों को एक साथ लाने और रोजगार पैदा करने के लिए एक सहकारी समिति शुरू करने की योजना बना रहा है।